Search engine क्या है और कैसे काम करता है (what is search engine)

                                       Introduction

Search Engine वेब आधारित program या software होता है। जो वर्ल्ड वाइड वेब (www) पर उपलब्ध जानकारियों को खोजने में User की मदद करता हैSearch engine अपने Web Crawler (Spider या bots) की मदद से Internet पर सभी  websites के pages को scan करते हैं और उसे Index कर लेते हैं। यही Index किए गए web pages आपको Search Results मे दिखाई देते हैं जब भी आप कुछ टाइप करके Search करते हैं।
आज के internet के युग में सभी लोग Google, Bing और Yahoo पर प्रतिदिन कुछ न कुछ search करते रहते है और अपनी सुविधानुसार information को एकत्रित कर अपना काम पूरा कर लेते है।
Search engine kya hai
Search engine kya hota hai

लेकिन, जरा रुको बहुत से लोग के दिमाग में यह प्रश्न जरूर आता होगा कि आखिर यह search engine  क्या है और काम कैसे करता है।

Search engine
Search engine

     आज हम इसी विषय पर बात करते हैं। तो चलिए

हम एक ऐसे समय में पहुंच चुके हैं हर किसी आदमी computer और internet से जुडा हुआ है। ऐसे में जब कभी हमारे मन में कोई सवाल आता है या हमें किसी चीज के बारे में गहराई से जानना होता है तो हम internet का सहारा लेते है। आमतौर पर लोग Google, Yahoo या Bing जैसे search engine का करते हैं।

Search engine क्या है और कैसे काम करता है

search engine का दुसरा नाम खोजी इंजन भी है। यह एक तरह का software program होता है जो हमारे द्वारा search या query किये गये keywords, verb और phrases को  internet पर उपलब्ध सभी website और web pages में से search करता है और हमारे द्वारा query किये गये प्रश्न से सम्बंधित results को हमारे phone या computer display पर result page पर दिखता है।इस page को search engine result page ( SERP)  भी कहते है।
   यह user की query के आधार पर अपने information database से उससे संबंधित जानकारी को खोजता है और अपने algorithm का प्रयोग कर उस जानकारी को हम तक पहुंचाता है।
   सभी search engines का काम अपने users तक सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का होता है 

Search engine काम कैसे करता है ( How to work search engine)

हमने यह तो समझ लिया कि search engine क्या होता है परन्तु अब महत्वपूर्ण बात यह है कि search engine काम कैसे करता है। Search engine कई type के होते है और उनका काम करने का तरीका भी अलग - अलग होता है। हर search engine का अपना एक algorithm होता है। इसेे आप आसान भाषा में mathematical formula भी कह सकते हैं।
  इसी algorithm के कारण result page पर कोई भी website रेंक करती है हालांकि कोन सी website पहले होगी और कोन सी बाद में होगी। यह तो बहुत सारे factor पर निर्भर करता है। फिर भी search engine के algorithm पर बहुत कुछ निर्भर करता है। लेकिन इसकी कार्यप्रणाली को समझना बहुत कठिन होता है क्योंकि यह एक जटिल प्रणाली होती है।


साधारणतः यह search engine का मुख्य कार्य अलग - अलग website के pages पर जाकर जानकारियां और उन्हें indexing और उस content की quality के अनुसार ranking करने का होता है। हमारे द्वारा सर्च इंजन  search box में keywords के सर्च करने से लेकर हम तक उसका result पहुंचने तक 3 steps को follow किया जाता है।

➤  आइए हम तीनों steps को विस्तार से जाने 

     
  1. Crawling 🐞
  2. Indexing 📋
  3. Ranking   📈 

Crawling :-

 जब हम सर्च box में कोई भी शब्द/keyword सर्च करते है तो सर्च इंजन का सबसे पहला और basic step / काम crawling का होता है। इसका सीधा सा अर्थ खोजना या ढूंढना होता है। सभी search engine में  automatic  program होते है, जिन्हें crawler, bot  या spider  कहते है। ये crawler worldwide web पर घूम-घूम कर information collect करते रहते हैैं ये crawler या bot जब किसी भी website पर जाते है तो  उस पर मोजूदा title, keyword, page link, backlink और उस site के cache तक को भी collect कर लेते है। उसके बाद अपने program में उसका database या index बना लेते है।

उदाहरण :-  
            Google के crawler या bot 1sec में pages को crawl कर लेते है। ये एक page पर मोजूद link से दूसरे page पर पहुंच जाते है और इसी तरह पूरे internet world में घूमते रहते हैं।

जब एक crawler एक website को crawl करता है तो वह उस site पर मोजूद सभी जानकारी को एकत्रित कर लेते है और उसे back end processing के जरिए सही करने के लिए भेज देता है। 

जब एक crawler एक ‌नई website पर जाता है तो वह निम्नलिखित चीजों को crawl करता है। 

  • उस page का title और discription सही है या नहीं।
  • उस website में कितने page है।
  • उसमें keywords , tags, और heading का सही से इस्तेमाल किया गया है या नहीं।
  • Image और video को सही से upload किया गया हो।
  • Page में कौन-कौन से links है।
  • उस website कि domain authority और page authority क्या है।
  • Page को कब update किया गया है
इन सभी factors को check करने के बाद ही crawler किसी website  को आगे के process के लिए भेजता है।

Indexing : -

यह crawling के बाद का और द्वीतिय चरण होता है। इसमें crawling प्रक्रिया में collect की गई जानकारी और database को व्यवस्थित क्रम या listing करता है

उदाहरण : - 
              जब हम कोई project बनाते हैं तो हम उसका एक index बनाते है जिससे हमें और उस project को read करने वाले को यह पता चल सके कि इस project में कहा पर क्या जानकारी है।

Indexing
Indexing

इसी तरह search engine के crawler द्वारा collect किये गये, database को server में रखा जाता है, और उसका एक table या index बनाया जाता है। जिसमें उस web page कि सारी जानकारी जैसे ‌कि title, description, keywords, internal links, external links और size of content आदि होते है। इसी से ही कोई भी search engine किसी भी website को आसानी से दूसरी website के साथ compare कर पाता है।

Ranking : - 

यह सबसे last और अंतिम का चरण होता है। इसमें indexing process में तैयार किए गए index और table के अनुसार search engine के result page पर website को स्थान दिया जाता है।
Search engine ranking
Search engine Ranking

Website को व्यवस्थित क्रम में लगाने का काम ranking algorithm द्वारा किया जाता है। इसमें seo का प्रयोग कर search engine के  result page पर ऊपर आया जा सकता है।
Ranking algorithm निम्नलिखित चीजों को पढ़ता है
  • Backlink
  • Keywords
  • Domain authority
  • Page authority 
इस तरह एक सर्च इंजन काम करता है और किसी भी website को अपने result page पर rank के अनुसार show करता है

Search engine को तीन भागों में बांट गया है

  1. Crawling Based
  2. Web Directories Based
  3. Hybrid

Crawling Based : - 

                                सभी crawler आधारित search engine डाटाबेस को एकत्रित करने के लिए crawler या bot का प्रयोग करते है। ये सभी crawling, indexing और ranking steps को अपनाते हैं।

उदाहरण : - 
  • Google
  • Bing
  • Yahoo
  • Ask
  • Baidu 

Web Directories : -

यह एक प्रकार कि directory प्रणाली होती है जिसमें बहुत सारी website का link होता है। इसमें अलग - अलग categories के अनुसार list बना कर दिखाईं जाती है।
इसमें एक search box बना होता है। जिसमें website को खोजा जाता है।

 उदाहरण : -  
  • Yahoo Directory
  • spoke.com
  • Bing places
Hybrid : - 
                 Hybrid search engine रिजल्ट को दिखाने के लिए crawler और Directories दोनों का प्रयोग करता है।

उदाहरण : - 
  • Google
  • Yahoo     

Top 5 (five ) search engines 


Top 5 search engine
Top 5 search engines
  • Google
  • Bing
  • Yahoo
  • Baidu
  • Yandex

Conclusion : -

इस लेख पर हमने जाना कि  Search Engine क्या होता है है और यह कैसे काम करता है यदि आप एक ब्लॉगर है, तो अपनी website को google या अन्य किसी सर्च  इंजन में rank कराने के लिए आपको सर्च इंजन की कार्य प्रणाली के बारे में पता होना चाहिए ताकि आप अपनी website को उसके अनुसार बना सके,
    
यदि आप को हमारा लेख पसंद आया है, तो उसके बारे में comment box में जरूर बताएं और अगर लेख में किसी तरह के सुधार की आवश्यकता हो तो भी हमें जरूर बताएं  

                               धन्यवाद
यह भी पढ़ें : - what is seo
Earn from mx player game : - MX player game

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.